चंडीगढ़। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म में शुरू हुए टूरिज्म वीक के दौरान स्टूडेंट्स चंडीगढ़ में आने वाले सभी यात्रियों का स्वागत करेंगे। २६ सितंबर को यूआईएचएमटी के स्टूडेंट्स की ड्यूटी सिटी के एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएगी। इसमें वह हर आने वाले यात्री का स्वागत फूल-माला औ पारंपरिक भारतीय अंदाज में करेंगे।
यूआइ्रएचएमटी के डायरेक्टर प्रो आरके गुप्ता ने बताया कि टूरिज्म वीक स्टूडेंट्स को अपनी इंडस्ट्री की वर्किंग को समझाने का एक तरीका है। अनजान लोगों को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर रिसीव करना भी उनकी ट्रेनिंग का ही हिस्सा है। पिछले साल से यूआईएचएमटी ने ये तरीका शुरू किया है।
यूआईएचएमटी के एक बैच में एक टाइम में करीब 10 स्टूडेंट्स रहते हैं। इन सभी का अलग-अलग जाने का शेड्यूल तय कर दिया गया है। दूसरे दिन इंटरप्रिनियोरिशप के लिए प्रेरित करने को वर्कशॉप जारी रहेगी। लिपिका गुलाटी ने बताया कि बुधवार को वर्कशॉप में एक्सपर्ट्स अपने अनुभव तो बताएंगे ही अपना काम शुरू करने के लिए प्लानिंग और फाइनेंशियल एड जुटाने के तरीके भी समझाएंगे।