चंडीगढ़। पांच दिवसीय थाई ट्रेड शो बुधवार से शुरू होगा। एक बार फिर ट्राइसिटी में थाईलैंड के बिजनेस का अनुभव मिल सकेगा। यह सीआईआई डीआईटीपी का दूसरा शो है। सीआईआई ने इस मेले को डिपार्टमेंट आॅफ इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन गवर्नमेंट आफ थाईलैंड के साथ मिलकर आयोजित किया है। ट्राइसिटी के रेजीडेंट्स को यहां पर कई एक्जॉटिक प्रोडक्ट मिलेंगे। इसमें हर्बल, काॅस्मेटिक, आर्टिफिशियल लावर, वुडन कारविंग, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, पर्स, हैंडबैग, किचन वेयर और फुटवियर और अन्य रेडीमेड गारमेंट होंगे। इस शो का आयोजन 17 से 21 सितंबर तक हिमाचल भवन सेक्टर-28 में किया जाएगा। इस मेले के दौरान थाई मसाज और स्पेशल व्यंजन भी मिल सकेंगे।
मेले में करीब तीस थाई कंपनी होंगी। इसमें 35 स्टॉल होंगे। इनमें स्पेशल थाई एयरवेज और टूरिज्म के स्पेशल स्टाॅल होंगे। थाईलैंड ट्रेड फेयर की खूबी है कि इसमें 95 फीसदी एक्जीबिटर्स महिलाएं हैं। इस दौरान थाईलैंड से आईं आर्टिस्ट खास परफारमेंस भी देंगे। सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन दर्पण कपूर ने कहा कि यह भारत और थाईलैंड के बीच एक बेहतर संबंध हैं। थाईलैंड के लोग बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं। इस मौके पर पहुंचे रायल थाई एंबेसी के मिनिस्टर सूंथार्न चैयीदीपम ने कहा कि उनको नाॅर्दर्न इंडिया में व्यापार की काफी संभावनाएं हैं। मंत्री ने कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच 2015 के दौरान 16 बिलियन डाॅलर का व्यापार संभावित है। पिछले पांच साल में दोनों देशों के बीच व्यापार 15 फीसदी की दर से बढ़ा है। पिछले साल यह 8.6 बिलियन था।
आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें।
फोटोः रविंदर भाटिया।