चंडीगढ़। एप्पल ने वैसे तो आईफोन-6 लॉन्च कर दिया है, लेकिन आईफोन 5s का क्रेज लोगों में अभी भी देखने को मिल रहा है ऑन लाइन शॉपिंग पर इस फोन को तीन साल की मासिक किश्तों पर भी खरीदा जा सकता है। किश्त 1757 रुपए से शुरू हो रही है। बड़ी बात यह है कि दो दिन पहले शुरू हुए इस ऑफर के बाद लोग जमकर इसकी बुकिंग कर करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो करीब 10 हजार सेलफोन की बुकिंग हो चुकी है। ऑन बुकिंग पर 36850 रुपए का है। चार पांच दिन में आप तक पहुंच जाएगा।
बिजनेसमैन कौशल बताते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग पर आईफोन इतना सस्ता देखकर मैंने तुरंत ऑर्डर कर दिया। जब यह सेट लॉन्च हुआ था इसकी कीमत 50 हजार रुपए थी। अब इसकी कीमत बाजार में करीब 42 हजार रुपए बताई जा रही है। फ्लिप्कार्ट से इसे मंगवाने में करीब 6 हजार रुपए का फायदा हो रहा है। मैंने तो इसे ऑर्डर कर दिया है। मुझे इसे लेने में फायदा ही है, कोई नुकसान नहीं।
चंडीगढ़ के मनोज सैनी बताते हैं कि वह हमेशा एप्पल के सेलफोन ही इस्तेमाल करता रहा हूं। फ्लिप्कार्ट मात्र 36 हजार 850 रुपए में फोन बुक कराया। मनोज बताते हैं कि वैसे तो आईफोन एस6 भी लॉन्च हो गया है। लेकिन में उसका लुक मुझे पसंद आया। साथ में कॉम्बो ऑफर भी मिल रहा है। उसमें 1599 रुपए का बैटरी पावर भी मिल रहा है। फ्लिप्कार्ट से इसे लेने में काफी फायदा है।
आइफोन 5s का फीचरः
- 16 जीबी मेमरी
- 8 मेगा पिक्सल कैमरा, 15 फीसदी लार्ज इमेजेस सेंसर और अपरचर के साथ
- आई ऑपरेटिंग सिस्टम, स्माटर मल्टीटास्किंग
- टच आईडी: न्यू फिंगरप्रिंट आइडेंटिटी सेंसर
आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें।