पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर सीसीईटी इंप्लाइज हंगर स्ट्राइक पर

मांगों को लेकर सीसीईटी इंप्लाइज हंगर स्ट्राइक पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर-26 के इंप्लाइज अपनी मांगों को लेकर हंगर स्ट्राइक पर चले गए हैं। मंगलवार को 29वें दिन भी इंप्लाइज ने हंगर स्ट्राइक जारी रखी।
इंप्लाइज की तरफ से कहा गया कि होम सेक्रेटरी के साथ भी एक दिन पहले ही मीटिंग की गई लेकिन इंप्लाइज की मांगों को पूरा करने को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया जिसके चलते अब ये हंगर स्ट्राइक तब तक चलेगी जब तक मांगों को लेकर प्रशासन कोई फैसला नहीं कर लेता। सीसीईटी इंप्लाइज यूनियन ने फैसला किया है कि इस स्ट्राइक को अब अग्रेसिव किया जाएगा क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन, इंप्लाइज की जायज मांगों को लेकर कुछ नहीं कर रहा है।
मिलने के लिए अफसर बुलाते भी हैं तो सिर्फ आश्वासन दिया जाता है और बाद में हकीकत में कुछ नहीं किया जाता। इंप्लाइज कांट्रेक्ट व डेली वेज इंप्लाइज को रेगुलर किये या फिर इनके लिए एक सेफ पॉलिसी बनाए जाने की मांग को लेकर हंगर स्ट्राइक पर गए हैं क्योंकि सीसीईटी में ज्यादातर स्टाफ कांट्रेक्ट पर ही है।