पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए ३४ लाख को एसएमएस भेजा चुनाव विभाग

वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए ३४ लाख को एसएमएस भेजा चुनाव विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(चीफ इलेक्शन ऑफिसर श्रीकांत वाल्गद)
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव के दौरान वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए हरियाणा निर्वाचन विभाग प्रदेश के 34 लाख वोटरों को एसएमएस भेजकर वोट डालने की अपील करेगा। ये एसएमएस चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग फेज में भेजे जाएंगे। इसके लिए एनआईसी के सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा निर्वाचन विभाग अगले सप्ताह से प्रदेशभर में वोटर अवेयरनेस कैंपेन चलाएगा।

चीफ इलेक्शन ऑफिसर श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि विभाग ने 34 लाख वोटरों के फोन नंबर वोटर लिस्ट दुरुस्ती करण अभियान के दौरान कलेक्ट किए हैं। इनका पूरा डाटा विभाग के पास उपलब्ध है। अभियान के दौरान इन सभी नंबरों पर एसएमएस किए जाएंगे। इसके अलावा बैनर, होर्डिंग, पोस्टर और अखबारों में विज्ञापनों का सहारा भी लिया।

ईवीएम का भी देंगे डेमोस्ट्रेशन: वाल्गद के अनुसार अभियान के दौरान लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का डेमोस्ट्रेशन भी दिया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि वोट डालते वक्त लोग जरूरी सावधानियां बरतेंगे, ताकि उनका वोट बेकार नहीं जाए।