पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी के बिलों को लेकर मेयर से मिलने पहुंचे सोसायटीज के लोग

पानी के बिलों को लेकर मेयर से मिलने पहुंचे सोसायटीज के लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सर्दन सेक्टरों में बनी सोसायटीज के लोगों को चंडीगढ़ नगर निगम ने इस बार पानी के डबल से भी ज्यादा बिल भेज दिये हैं। इन सोसाइटियों के लोगों को कमर्शियल रेट लगाकर बिल भेजे गए हैं जिस पर सोसायटीज वेलफेयर फेडरेशन के साथ मिलकर लोग मंगलवार को निगम मेयर हरफूल चंद कल्याण से मिलने निगम ऑफिस पहुंचे।
सोसायटीज वेलफेयर फेडरेशन की तरफ से कहा गया है कि पानी के बिलों के अलावा सोसायटीज में इंटरनल मैंटेनेंस का काम भी निगम नहीं करता है जबकि अगर इतने रुपए सोसायटीज से लिये जा रहे हैं तो मूलभूत सुविधाएं प्रशासन और नगर निगम को सोसायटीज को प्रोवाइड करवानी ही चाहिए।
फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप भारद्वाज ने इस बारे में कहा कि मेयर के अलावा निगम कमिश्नर व अन्य अफसरों से भी मिलेंगे ताकि जल्दी से जल्दी सोसायटीज की प्रॉब्लम दूर की जा सके। भारद्वाज के मुताबिक इसके अलावा बल्क मीटर लगाए जाने का फैसला किया गया है जो कि सोसायटीज को सिर्फ परेशान करने के लिए इसको भी न लगाने की मांग अफसरों से उठाई जाएगी।