चंडीगढ़। पिछले चार दिन से एक बार फिर एक बूंद भी पानी नहीं गिरा है। जिसके चलते दिन में एक बार फिर गरमी होना शुरू हो गई है। लेकिन रात 8 बजे से शहर में ओस गिरना शुरू हो गई है। जिसके चलते रातें ठंडी हो गई हैं। रात का तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। सुबह के वक्त घास में अच्छी खासी ओस गिरना शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश की संभावना न के बराबर है। लेकिन इस बार समय से पहले ठंड आने की संभावना है। वजह है कि चंडीगढ़ के आसपास अच्छी खासी बारिश। पहाड़ों पर रोज बारिश हो रही है। इसकी वजह से शहर का मौसम सुहाना बना हुआ है।
इस बार तापमान में जल्दी गिरावट आने की वजह से डेंगू के मरीजों की संख्या भी कम रही है। पिछले साल इन दिनों 30 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई थी। जबकि इस बार सेक्टर 29 में सिर्फ एक ही मरीज की पुष्टि हुई है।
अगले 10 से 15 रोज में तापमान 17 से 18 डिग्री के नजदीक पहुंचते ही डेंगू के मामले आने की संभावना और कम हो जाएगी। वैसे बचाव की दृष्टि 80 लोगों की टीम घर-घर जाकर कूलर आदि चेक कर रही है ।