(10वीं की स्टूडेंट मुस्कान चानना)
चंडीगढ़। सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 44 में 10वीं की स्टूडेंट मुस्कान चानना ने जापान इस्ट एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट्स एंड यूथ प्रोग्राम यानी जेनेसिस के लिए चुना गया है और वह जापान जाएंगी। देशभर से 27 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्हें इस प्रोग्राम के तहत चुना गया है। मुस्कान ने बास्केटबॉल और अकेडेमिक्स में कई खिताब जीते हैं।
मुस्कान के मुताबिक तीन बार नेशनल लेवल पर बास्केटबॉल के फील्ड में खिताब जीते और कई गोल्ड मेडल उनके नाम भी हुए हैं। 2013 में इंस्पायर अवॉर्ड के तहत 5 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। मुस्कान ने कहा कि स्पोर्ट्स की फील्ड में उनकी कामयाबी का श्रेय उनकी बास्केटबॉल कोच परमजीत कौर संधु को जाता है लेकिन उनकी पीछे उनकी इंस्पिरेशन उनकी मां डॉ. अजयिता चानना है। मुस्कान ने कहा कि वर्ष में लखनऊ में हुए 38वें नेशनल बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप में सभी ने उन्हें सराहा।
गोवा में वर्ष 2012 में हुए 39वें नेशनल बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। फिर वर्ष 2013 में छत्तीसगढ में हुए 58वें नेशनल स्कूल गेम्स में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए मुस्कान की सहाहना की गई। इसके अलावा 50 पोयम लिखीं जो यूके पोइटरी लाइब्रेरी में प्रकाशित हुईं। फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित डेकलामेशन कॉन्टेस्ट में फर्स्ट प्राइज जीता।