चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 में आईटी डिपार्टमेंट की ओर से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। आगाज नामक इस पार्टी में हनीश ठाकुर को मिस्टर आगाज और वीर कौर को मिस आगाज चुना गया। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर 42 की ओर से बीकॉम व एमकॉम के स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर बॉलीवुड गीतों पर डांस पेश किया गया। वहीं, रेयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। प्राइमरी क्लासेज के स्टूडेंट्स ने पोयम गाकर ग्रैंड पेरेंट्स का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने फोक डांस पेश किए। कार्यक्रम के अंत में कई तरह की फन गेम्स का आयोजन किया गया।