चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 के एनएसएस यूनिट की ओर से
जम्मू कश्मीर के लोगों की मदद के लिए एक हजार पानी की बोतलें, 460 किलो चावल, 150 किलो दालें और 100 किलो आटा भेजा गया है। एनएसएस यूनिट की ओर से कॉलेज में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया। इसके अलावा सेंट जेवियर्स स्कूल सेक्टर 44 में ओजोन डे मनाया गया।
स्टूडेंट्स ने बताया कि किस तरह से ओजोन लेयर घटती जा रही है। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने बताया कि हम किस तरह से पर्यावरण को बचाएं ताकि ओजोन लेयर को हो रहे नुकसान से बचा जा सके। वहीं, देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर 54 की लिटरेसी सोसाइटी की ओर से क्विज कंपीटिशन का आयोजन किया गया। हिंदी और संस्कृत डिपार्टमेंट की ओर से करवाए गए इस कंपीटिशन में हिंदी व संस्कृत से जुड़े सवाल जवाब हुए।