चंडीगढ़। हिंदुस्तान स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेसिडेंट नीरज खरब की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। वह हॉस्टलों की बढ़ी 40 परसेंट फीस को वापिस लेने और स्टूडेंट्स के लिए हेल्थ सेंटर पर सुविधाएं बढ़ाने सहित चार मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। नीरज इस बार सेक्रेटरी पद के मजबूत दावेदार थे। उनको दो हजार से अधिक वोट मिले थे।
नीरज ने कहा कि स्टूडेंट फॉर सोसायटी के स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के बाद जब सभी संगठन बढ़ी फीस वापिस लेने की मांग कर रहे थे तो पीयू प्रशासन ने दावा किया था कि फीस 10 परसेंट ही बढ़ाई जा रही है। लेकिन फीस असल में 40 परसेंट बढ़ी है। वह हॉस्टल की सिक्योरिटी बढ़ाने का भी विरोध कर रहे हैं।