पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीडियम शेक बेचने पर दुकानदारों को नोटिस

मीडियम शेक बेचने पर दुकानदारों को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर बिना इजाजत मीडियम साइज का शेक बेच रहे दुकानदारों को डीन स्टूडेंट्स वैल फेयर प्रो नवदीप गोयल ने जुर्माना किया है। ये दुकानदार सिर्फ 70 एमएल तक मात्रा बढ़ा कर डेढ़ गुणा रेट पर शेक बेच रहे थे।
दैनिक भास्कर ने इस संबंध में रविवार को न्यूज प्रकाशित की थी। यूनिवर्सिटी ने 50 के करीब आइटम के रेट अप्रूव किए हैं। मात्रा के अनुसार ये 113 हैं। पीयू ने स्मॉल और लार्ज साइज को ही मंजूरी दी है लेकिन मीडियम साइज के शेक के नाम पर ठगी की जा रही थी।
डीएसडब्ल्यू प्रो गोयल ने बताया कि शेक बेचने वाले दुकानदारों को एक हजार रुपये जुर्माना किया गया है। इसके साथ ही उन्हें नोटिस कर दिया गया है कि दोबारा ऐसी गलती की तो अगला जुर्माना 10 हजार रुपये का होगा।