चंडीगढ़। रिसर्च वो कीजिए जो सवाल आपके दिल में उठता हो। ये प्रॉब्लम सॉल्विंग हो अच्छी बात है लेकिन कुछ सवालों के जवाब भी मिल जाएं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। ये कहना था प्रो एसएल शर्मा का।
पीयू स्थित आईसीएसएसआर रीजनल सेंटर मे रिसर्च मैथडोलॉजी पर चल रही वर्कशॉप के दौरान उन्होंने रिसर्च स्कॉलर्स-टीचर्स को कहा कि वह उन सवालों का हल खोजें जो उनके दिल में उठते हैं। वही ओरिजनल रिसर्च है।
कानून क्यों तोड़ते हैं ये तो एक विषय है ही, कानून को फॉलो करने वाले क्यों इसे फाॅलो करते हैं, ये भी अपने-आप में दिलचस्प है। जब आप अपने मन के सब्जेक्ट पर काम करेंगे तो आपके लिए काम बोझ नहीं होगा। उन्होंने रिसर्च में पैशन लाने का सुझाव भी दिया। मॉर्निंग सेशन में प्रो मीना सहगल ने रिसर्च के दौरान इंटरव्यू लेने की प्रक्रियाओं से स्टूडेंट्स को वाकिफ कराया।