पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंग्लिश में पीएचडी के लिए 24 तक करें अप्लाई

इंग्लिश में पीएचडी के लिए 24 तक करें अप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए आखिरी डेट तय कर दी है। 24 सितंबर तक इसके लिए स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।
उनकी एप्लीकेशन सीटों और गाइड की मंजूरी पर स्वीकार होगी। यूजीसी नेट, जेआरएफ, नेशनल स्कॉलरशिप होल्डर और कॉलेजों के रैगुलर टीचर्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इंटरव्यू 30 सितंबर को होंगी।
सभी एप्लीकेशन देने वाले कैंडीडेट्स को सुबह 10 बजे तक डिपार्टमेंट पहुंचना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए पीयू ने चेयरपर्सन का नंबर भी रिलीज किया है। इसके लिए 2543638 पर चेयरपर्सन के ऑफिस में संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कुछ ही समय पहले पीयू ने कॉलेजों के रैगुलर टीचर्स को पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट से छूट दी है। इस छूट के बाद ये पहले एडमिशन होने हैं।