चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूजीसी एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के 103 वें ओरिएंटेशन कोर्स में पहुंचे जवाहर लाल नेहरू चेयर इन इंटरनेशनल एनवायर्नमेंट लॉ, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से प्रो भारत एच देसाई ने समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ज्ञान का प्रसार जरूरी है और इसमें टीचर्स का योगदान बहुत ही खास।
सिर्फ एक टीचर या मां में ही ये ही हिम्मत है कि वह सोसायटी को बदल सके। टीचर के पास प्रशासन के सामने भी सच बोलने की हिम्मत होती है बिना किसी डर के। डायरेक्टर प्रो कर्मजीत सिंह ने 13 अगल-अलग डिसिप्लिन के स्टूडेंट्स को कोर्स में मिली जानकारी का सही इस्तेमाल करने को कहा। इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और यूपी के टीचर्स पार्टिसिपेट कर रहे हैं।