चंडीगढ़। 19 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म दावत-ए-इश्क की कास्ट देश के विभिन्न शहरों में फूड यात्रा पर निकली थी। देशभर घूमने के बाद कास्ट मंगलवार चंडीगढ़ सेक्टर-28 स्थित पाल ढाबा पहुंची। एक्टर आदित्य रॉय कपूर और परीणिति चोपड़ा ने अपनी फूड यात्रा का लास्ट डिनर पाल ढाबा में किया।
टेबल सजा था कीमा कलेजी, शाही पनीर, बटर चिकन और बटर नान से। दोनों ने खाना खाया और बाद रसमलाई खाकर वहां से निकल पड़े और जाते-जाते बोले ऐसा खाना कहीं ओर नहीं। दोनों कलाकरों ने ढाबे के फूड की तारीफ की। दोनों बोले, अभी अंबाला के घर से आ रही हूं। घर का खूब सारा होमली फूड यहां एंजॉय किया।
इसलिए यह पूरा फूड नहीं खा सकती। खूशबु व देखने से सभी डिशेज बहुत जायकेदार लग रही हैं। सिर्फ हल्का सा चखकर देखते हैं। यह कहकर दोनों ने थोड़ा सा फूड चखा और ढाबे के फूड की तारीफ की। जाते-जाते डिजर्ट में रसमलाई चखी। स्वीटडिश को अमेजिंग करते हुए अलविदा ली।
आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें।
फोटोः जसविंदर सिंह।