पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोषित अपराधियों की धरपकड़ शुरू करें: वशिष्ठ

घोषित अपराधियों की धरपकड़ शुरू करें: वशिष्ठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ । हरियाणा के पुलिस महानिदेशक एस.एन. वशिष्ठ ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए घोषित अपराधियों की धरपकड़ तुरंत शुरू की जाए। साथ ही लाइसेंसी हथियारों को थानों में जमा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए उड़नदस्ते और विशेष निगरानी टीमें बनाई गई हैं।

वशिष्ठ बुधवार को यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। पड़ोसी राज्यों के साथ लगते बार्डर क्षेत्र में भी सुरक्षा प्रबंध मजबूत किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान बूथों पर अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया जाएगा।