पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविवार को छोड़कर सात दिन भरे जा सकेंगे नामांकन

रविवार को छोड़कर सात दिन भरे जा सकेंगे नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार की सार्वजनिक छुट्टी को छोड़कर शेष सभी सात दिनों में नामांकन भरे जा सकेंगे। हालांकि इस बीच में 20, 23 और 25 सितंबर को सरकारी छुट्टियां हैं लेकिन नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश नहीं होने के कारण इन दिनों में भी नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि 15 अक्टूबर को हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन 20 से 27 सितंबर तक भरे जा सकते हैं परंतु 21 सितंबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी कार्य दिवस 22 , 24 , 26 एवं 27 सितंबर, 2014 के अलावा 20 , 23 एवं 25 सितंबर को भी नामांकन जमा करवा सकेंगे। प्रत्याशी इन तिथियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में अपने नामांकन दायर कर सकते हैं।