पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनटचेबिलिटी व अत्याचार के खिलाफ किया है काम तो नेशनल अवार्ड के लिए करें एप्लाई

अनटचेबिलिटी व अत्याचार के खिलाफ किया है काम तो नेशनल अवार्ड के लिए करें एप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। अगर आपने अनटचेबिलिटी खत्म करने और अन्य सामजिक सुधारों के लिए काम किया है या कर रहे हैं तो नेशनल अवार्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, मिनिस्टरी ऑफ सोशल जस्टिस एंड इंपावरमेंट, दिल्ली की तरफ से इंड विजुअल, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स व एनजीओ से आवेदन मांगे हैं जिन्होंने अनटचेबिलिटी को खत्म करने और अन्य सामजिक बुराई यों के खिलाफ काम किया है।
सिविल राइट्स एक्ट-1955 और एससी एसटी(प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट-1989 के तहत आते केसेज को लेकर जो काम कर रहे हैं वो इस अवार्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं। मिनिस्टरी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.सोशलजस्टिस.एनआईसी.इन पर भी इस अवार्ड के लिए एप्लाई करने के बारे में रूल्स रेगुलेशन की जानकारी डाली गई है। डायरेक्टर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की तरफ से कहा गया है कि जो लोग, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट या एनजीओ इस नेशनल अवार्ड के लिए एप्लाई करना चाहते हैं वे वे एक एप्लीकेशन फॉर्म तैयार करें जिसके साथ वे उन कार्यों के बारे में जानकारी दें जो उन्होंने किये है। 30 सितंबर 2014 इस अवार्ड के लिए एप्लाई करने की आखिरी तारीख तय की गई है। लोग अवार्ड के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डायरेक्टर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट टाउन हॉल एक्सटेंशन बिल्डिंग, थर्ड फ्लोर, सेक्टर-१७ से फ्री ऑफ कोस्ट ले सकते हैं।