चंडीगढ़ । गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 20 के डॉक्टर जीपी पाल को समरसता एकता अवार्ड के लिए चुना गया है। 19 सितंबर को द इंडियान इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल लॉ कृष्णा मेनन भवन दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच पर समरसता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
पाल को ये अवार्ड सोशल वर्क में किए गए सहयोग के लिए दिया जाएगा।पाल द्वारा विकास के क्षेत्र में किए गए कई सराहनीय कार्यों में किए गए सहयोग के तहत ही दिया जा रहा है। पाल को ये अवार्ड वल्र्ड यूनिटी डे के मौके पर दिया जा रहा है। स्कूल प्रिंसिपल निर्मल सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल को डॉक्टर पर पॉल पर गर्व है।