पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब में लग रहे बिजली के भारी कट से लोगों में हाहाकार सुनील जाखड़

पंजाब में लग रहे बिजली के भारी कट से लोगों में हाहाकार-सुनील जाखड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार के मंत्रियों को जनता को गुमराह करने वाली बयानबाजी बंद करने को कहा है। उन्होंने कहा, एक ओर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पंजाब को सरप्लस बिजली वाली स्टेट घोषित कर रहे हैं जबकि दूसरी ओर राज्य की जनता व व्यापारी लग रहे भारी बिजली कटों से परेशान है।
जाखड़ ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के कारण बिजली की डिमांड घटने के बावजूद शहरों व उद्योगों पर लग रहे भारी कट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, डिप्टी सीएम को इस बारे स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि सुखबीर ने विधान सभा में कहा था कि केन्द्र की पूर्व कांग्रेस सरकार ने पंजाब में नए बने थर्मल प्लांटों के लिए कोयले की सप्लाई जरूरत मुताबिक नहीं दी इसलिए बिजली कटों की परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब केन्द्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद केन्द्रीय कोयला मंत्री ने पंजाब को जरूरत मुताबिक कोयला देने की मांग को मान लिया है। जिससे पंजाब में आने वाले कुछ दिनों में सरप्लस बिजली पैदा होगी। लेकिन एनडी सरकार बने चार महीने बीत जाने के बाद आज भी पंजाब में थर्मल प्लांटों के पास कोयला न होने के कारण उन्हें बंद करना पड़ रहा है। जिस कारण उद्योगों पर भारी कट लगाए जा रहे है।

जाखड़ ने कहा कि 2007 में विधानसभा चुनावों में तीन सालों में सरप्लस बिजली बनाने वाला राज्य बनाने का वायदा करने वाली अकाली-भाजपा सरकार सात साल बाद भी राज्य को सरप्लस बिजली बनाने वाला राज्य नहीं बना सकी। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार की ऐसी ही नीतियां रही तो पंजाब 2017 तक भी सरप्लस बिजली बनाने वाला राज्य नहीं बन सकेगा।