पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओजोन डे पर स्कूल में लगाए हर्बल पौधे

ओजोन डे पर स्कूल में लगाए हर्बल पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। एनजीओ एंवायर्नमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 38 में वेस्ट इंटरनेशनल ओजोन डे का आयोजन किया गया। सोसायटी के प्रेसिडेंट डॉक्टर एचएस हांडा मुख्यातिथि थे। उन्होंने इस मौके पर प्रिंसिपल प्रेम जोशी की मौजूदगी में स्कूल के प्रांगण में हर्बल पौधे का रोपण किया।

एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर राकेश दहिया और रजिंद्रपाल कौर ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए इको फ्रेंडली प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस वालेंटियर्स ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कुछ ओजोन लेयर की प्रोटेक्शन के लिए कुछ प्रेक्टिकल इनिशिएटिव भी बताए। समारोह में कई एक्टिविटीज भी करवाई गई।