- Hindi News
- बार्डर पर चुनाव में बनी रहे शांति, इसलिए पड़ोसी राज्यों के डीसी से होगी लगातार बातचीत
बार्डर पर चुनाव में बनी रहे शांति, इसलिए पड़ोसी राज्यों के डीसी से होगी लगातार बातचीत
चंडीगढ़। भारत और चीन में ही घुसपैठ बड़ा मुद्दा नहीं है। प्रदेश की सीमाओं में भी शरारती तत्व एक दूसरे क्षेत्र में घुसपैठ कर गड़बड़ी करते रहते है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखने के लिए राजस्थान और पंजाब के डीसी से नियमित बैठक करने का निर्णय लिया गया। पहली बैठक सिरसा में शुक्रवार को आयोजित होगी। इस बैठक के लिए खासतौर पर राजस्थान के जिला हनुमानगढ़, पंजाब के जिला मानसा, बठिंडा और मुक्तसर तथा हरियाणा के जिला फतेहाबाद के डीसी को बुलाया गया। बैठक में सभी जगह के एसपी को भी बुलाया गया है।