पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ५ सितंबर की रैली के बाद प्रदेश में चलेगी इनेलो की एकतरफा लहर: अरोड़ा

५ सितंबर की रैली के बाद प्रदेश में चलेगी इनेलो की एकतरफा लहर: अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा)
चंडीगढ़। जननायक देवीलाल के 100वें जन्मदिवस पर 25 सितंबर को हरियाणा के जींद में आयोजित रैली इनेलो के विपक्ष में रहते अंतिम रैली होगी। इस रैली में उमड़े जनसैलाब से हरियाणा में चौटाला के नाम का तूफान चलेगा। विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल भारी बहुमत प्राप्त करेगी और सत्ता में आकर जनकल्याण के कार्य करेगी। यह दावा इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा तथा इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री केएल शर्मा ने पंजाबी धर्मशाला थानेसर में रैली की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक में किया।
रैली के बाद पूरे प्रदेश में इनेलो के पक्ष में एकतरफा लहर चलेगी। प्रदेश की जनता चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि जननायक देवीलाल कहा करते थे कि यदि जनता के आशीर्वाद से सत्ता में आने का मौका मिले तो जनता की सेवा करो और यदि विपक्ष की भूमिका निभाने का मौका मिले तो जनता की आवाज बनो।