पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शपथ पत्रों से घेरेंगे प्रत्याशी को आप के कार्यकर्ता

शपथ पत्रों से घेरेंगे प्रत्याशी को आप के कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में पांच लाख शपथ पत्र लोगों के बीच बंटवाए गी। ताकि जनता वोट मांगने आने वाले उम्मीदवारों से शपथ पत्र भरवा सकें कि उसमें आम आदमी के मुद्दों को वे पूरा कर सके। पार्टी के करीब एक हजार कार्यकर्ता नवीन जयहिंद के नेतृत्व में हर जिले में जाकर यह शपथ पत्र बांटेंगे। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद ने बताया कि अक्सर यह होता है कि चुनाव से पहले पार्टियां और उनके उम्मीदवार बड़े बड़े वादे करते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे सारे वादे भूल जाते हैं। इन्हीं वादों को पूरा करवाने के लिए आम आदमी पार्टी ने लोगों से मिलकर उनके मुद्दों को जाना है। उन मुद्दों को इस शपथ पत्र में शामिल किया गया है ताकि चुनाव जीतने के बाद नेता मंत्री व एमएलए बनकर उन वादों को पूरा कर सकें।

नवीन जयहिंद ने कहा कि उनकी पार्टी भले ही इस विधानसभा चुनाव में भाग नहीं ले रही हैं लेकिन विधानसभा में साफ छवि के लोग चुनकर जाए और आम जनता के वादों को पूरा करे इसके लिए उनकी पार्टी का प्रयास जारी है और जारी रहेगा। नवीन जयहिंद ने बताया कि शपथ पत्र में चुनाव जीतने एमएलए बनने के बाद लालबत्ती की गाड़ी न लेने, भ्रष्टाचार न करने, आरटीआई कानून को सख्ती से लागू करवाने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने जैसे आम जनता से जुड़े अहम मुद्दों को शामिल किया गया है।