पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार संहिता लगने की वजह से पुलिस भर्ती पर रोक की मांग

आचार संहिता लगने की वजह से पुलिस भर्ती पर रोक की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में चल रही 8 हजार 2 सौ पदों की भर्ती पर तुरंत रोक लगाने की मांग उठ रही है। सिटीजन फॉर रिस्पांसबिलिटी अकाउंटेबिलिटी एंड ट्रांसपरेंसी और आकृति संस्था की ओर से चुनाव आयोग को एक पत्र लिख कर मांग की कि यह भर्ती स्थगित होनी चाहिए। क्योंकि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। सिटीजन फॉर रिस्पांसबिलिटी अकाउंटेबिलिटी एंड ट्रांसपरेंसी के अध्यक्ष पवन बंसल और आकृति के अध्यक्ष अनुज ने बताया कि इस भर्ताी को लेकर कोई एमरजेंसी नहीं है।
वैसे भी इतना लंबा समय हो गया यह भर्ती चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि 12 जून को भी बोर्ड ने तकनीकी दिक्कतों को हवाला देते हुए भर्ती कुछ समय के लिए रोकी थी। अब क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। भर्ती का परिणाम भी नहीं आना है। फिर भर्ती प्रक्रिया जारी रखने का कोई मतलब नहीं बनता। ध्यान रहे इन दिनों ताऊ देवी लाल स्टेडियम में भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट चल रहे है।

पहले से चल रही है भर्ती
इधर हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन ब्रिगेडियर रिटायर्ड जेएस मान ने बताया कि भर्ती तो चुनाव की घोषणा से पहले ही चल रही है। इसलिए इसे रोकने का कोई कार्यक्रम नहीं है। भर्त के परिणाम भी चुनाव के बाद ही घोषित किए जाएंगे। इसलिए आचार संहिता का उल्लंघन करने जैसी कोई बात नहीं है। क्योंकि यह लंबी प्रक्रिया है और साढ़े छह लाख आवेदन आए हुए हैं। इतने कैंडिडेट का टेस्ट लेने में काफी समय लगता है।

हमें नहीं पता भर्ती चल रही है: वाल्गद
इधर हरियाणा में मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि उन्हें नहीं पता पुलिस की भर्ती चल रही है। न किसी ने अभी तक उन्हें इस ओर ध्यान दिलवाया। अब शिकायत मिलेगी तो भर्ती की जानकारी बोर्ड से ली जाएगी। उन्होंने बताया कि