(फाइल फोटो)
चंडीगढ़/पानीपत। दलालों से टिकट बनवाकर अब यात्रा करना आसान नहीं होगा। अब कोई भी दलाल रेलवे की टिकट नहीं बनवा सकेगा। रेलवे मंडल ने कड़े कदम उठाने की तैयारी की है। इसके लिए टिकट खिड़कियों के बाहर भी विशेष रेलवे कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। टिकट बनवाने के लिए पहुंचे आवेदक को स्लिप पर पूरी जानकारी देनी होगी।
मोबाइल नंबर भी खुद का ही देना होगा। हस्ताक्षर भी सही ढंग से करने होंगे। जिस यात्री ने टिकट बनवाई है, रेलवे कर्मचारी उसके घर पहुंच जांच कर सकते हैं। यात्रा के दौरान टिकट से संबंधित किसी भी तरह की गड़बड़ मिली तो टिकट रद्द होगी और संबंधित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री को बेटिकट माना जाएगा।
आगे पढ़ें, खुद बनवानी होगी अपनी टिकट।