पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू के बॉटनी डिपार्टमेंट में बांस पर वर्कशॉप

पीयू के बॉटनी डिपार्टमेंट में बांस पर वर्कशॉप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब के कुल जंगलों का 2.7 परसेंट हिस्सा बांस का है। इन बांस की क्वालिटी ठीक है लेकिन इनसे पैसे कमाने के लिए उस एरिया के लोगों को प्राफेशनल ट्रेनिंग की जरूरत है जो नहीं मिल पा रही। आईएफएस चंचल कुमार ने ये जानकारी दी पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉटनी डिपार्टमेंट में शुरू हुई दो दिवसीय वर्कशॉप के दौरान। ये वर्कशॉप बांस की लकड़ी और खाने के तौर पर संभावनाओं पर चर्चा के लिए हो रही है। नाबार्ड ऑफ मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेस्ट्री स्पांसर वर्कशॉप का उद्घाटन डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो एके भंडारी ने किया। इसमें पंजाब में बांस के उत्पादन और इसके वैल्यू एडमिशन पर साइंटिस्ट बात करेंगे। इसके साथ ही देश और दुनिया में बांस के इस्तेमाल पर बात होगी। होशियारपुर के दसूहा में बांस का जंगल है जहां पर लोग इनसे प्रोडक्ट बनाते हैं।