चंडीगढ़। हॉस्टलों की फीस में 40 परसेंट बढ़ौतरी को वापिस लेने और मेडिकल सुविधाओं जैसी मांग को लेकर तीन दिन से वाइस चांसलर ऑफिस पर धरना दे रहे हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन एचएसए के स्टूडेंट्स ने पूरे कैंपस में प्रसेशन निकाला। वह स्टूडेंट्स को बता रहे हैं कि उनकी जरूरतों को लेकर ही भूख हड़ताल चल रही है इसलिए अपनी सपोर्ट दें। एचएसए के चेयरमैन विशाल ने कहा कि करीब सात हजार हॉस्टलर हैं लेकिन पीयू के हेल्थ सेंटर पर जाते ही तुरंत उन्हें सेक्टर १६ के हॉस्पिटल में रेफर कर दिया जाता है।
जब जगह है, स्टाफ है तो यहीं पर ईलाज क्यों नहीं किया जाता। स्टूडेंट्स के बेसिक चैकअप तक नहीं होते। हॉस्टलों की फीस 10 परसेंट बढ़नी थी जबकि उसे बढ़ा कर ४० परसेंट कर दिया गया। डीन स्टूडेंट वैलफेयर प्रो नवदीप गोयल का कहना है कि ये सभी मसले उनके अधिकार क्षेत्र मे नहीं हैं। हमने कंपीटेंट अथॉरिटी से बात कराने को कहा था, वह भी अब तक नहीं हुई है।