पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सस्टेनेबल इनोवेशन पर वर्कशॉप शुक्रवार से

सस्टेनेबल इनोवेशन पर वर्कशॉप शुक्रवार से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हारनेसिंग इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबल डवलपमेंट हेटिस 2014 शुक्रवार से पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डॉ शांति स्वरूप भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शुरू होने जा रही है। स्पेशल सेक्रेटरी संदीप हांस इसका उद्घाटन करेंगे जबकि अध्यक्षता करेंगे वाइस चांसलर प्रो अरुण कुमार ग्रोवर। टिक्युप स्पांसर्ड ये वर्कशॉप पिछले कई दिन से चर्चा का विषय थी। इस वर्कशाॅप के लिए एलाकेट किए गए फंड को सामान की खरीददारी में इस्तेमाल कर लिया गया। बाद में टिक्युप की कोआर्डिनेटर और चेयरपर्सन ने इस्तीफा दे दिया था। इसमें दो प्लानरी सेशन और १२ पैरेलल सेशन और की नोट एड्रेस होंगे। इसमें करीब ७५ रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे १५३ साइंटिस्ट और रिसर्च स्कॉलर्स पोस्टर प्रेजेंटेशन के जरिए अपनी रिसर्च को पेश करेंगे।