पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिवाली से पहले डीए व बोनस नहीं तो 16 अक्टूबर को इंप्लाइज देगा धरना

दिवाली से पहले डीए व बोनस नहीं तो 16 अक्टूबर को इंप्लाइज देगा धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। को-आर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमेंट एंड एमसी इम्प्लाइज एंड वर्करज यूटी चंडीगढ़ की मीटिंग वीरवार को कमेटी के कन्वीनर रघुवीर चंद की अध्यक्षता में हुई । मीटिंग में को आर्डिनेशन कमेटी के साथ संबंधित अलग-अलग विभागों की यूनियनों के प्रतिनिधियों तथा फेडरेशन के साथ जुड़ी यूनियनों के मेंबर्स ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग में सभी कर्मचारियों ने फैसला किया है कि अगर दिवाली पर बोनस और 7 फीसदी डीए नहीं दिया जाता है तो 16 अक्टूबर को बड़े स्तर पर सभी इंप्लाइज धरना प्रदर्शन करेंगे।
इंप्लाइज की अन्य मांगों में डेलीवेज व वर्कचार्ज कर्मियों को रेगुलर किया जाना, विभागों में खाली पड़ी पोस्टें भरने, सीलिंग खत्म कर मृतक कर्मियों के आश्रितों को पंजाब पैटर्न पर नौकरी देने आदि है। वीरवार को हुई इस मीटिंग में फैसला किया कि अगर अफसरों ने मांगों को लेकर जल्द निर्णय नहीं किया तो कमेटी के साथ जुड़ी यूनियनें गेट मीटिंग, रैलियां व धरना प्रदर्शन शुरु कर देंगी और 16 अक्टूबर को शिवालिक होटल के नजदीक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और प्रशासन का पुतला जलाया जाएगा।