(जीपैड G5 को लांच करती एक्ट्रेस सिंपी सिंह)
चंडीगढ़। गैजेट की मार्केट में जियोनी ने जीपैड जी5 स्मॉर्टफोन उतारा है। यह सबसे हल्का स्मॉर्टफोन है। इसमें 1.5 गिगाहटर्स की स्पीड वाला हेक्साकोर प्रोसेसर व 1 जीबी रैम लगी है। सॉलिड ड्रैगल ट्रेल ग्लास लगा है। यह फोन को स्क्रैच व शॉकप्रूफ बनाता है। इसके अलावा फोन में 5.5 इंच स्क्रीन, एचडी क्वालिटी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल कैमरा, 4.4 वर्जन का एंड्रॉयड आपरेटिंग सिस्टम जैसे ढेरों चीजें है। इस जी पैड जी5 को होटल गौर, सेक्टर 43 में वीरवार को लांच किया गया। एक्ट्रेस सिंपी सिंह यह फोन लांच करने पहुंची। उनके साथ यूटी इलेक्ट्रॉनिक्स के एमडी अनिल शर्मा भी थे। जियोनी के इस स्मॉर्टफोन को नार्थ में सिटी बेस्ड यूटी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमोट कर रही है। कंपनी के एमडी अनिल शर्मा ने फोन के फीचर्स पर बात की। इस फोन की कीमत 14,999 है।
खासियत के बारे में बताते हुए बोले, चाहे सॉफ्टवेयर की बात हो या फिर हार्डवेयर की। जीपैड जी5 में किसी चीज से कंप्रोमाइज नहीं किया है। जो कस्टमर रिस्पांस जियोनी ब्रैंड को मार्केट से मिला है। उसे बरकरार रखने की कोशिश की है। हेक्सा कोर प्रोसेसर के साथ यह फोन सबसे हल्का फोन लांच किया है। आमतौर सभी फोन 130 ग्राम से ऊपर के होते हैं। पर यह फोन 104 ग्राम का है। स्पीड भी 1.5 गिगाहटर्स रखी है। साथ ही फोन सॉलिड बनाया है। यह स्क्रैच-शॉप्रूफ है। फोन में ड्रैगल ट्रेल ग्लास लगा है, जो गोरिला ग्लास से भी स्टॉन्ग है। ग्लास पर प्रेशर पडऩे पर यह हल्का बेंड होता है। प्रेशर हटने पर वापिस अपनी पोजिशन में आ जाता है। फोन का हल्कापन बरकरार रखते इसकी डिजाइनिंग पर खास ध्यान दिया है। इसे स्लीक रखा है।
आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें।
फोटोः जसविंदर सिंह