पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेशियों को टिप्स देकर देश लौटे प्रो गुरमीत

विदेशियों को टिप्स देकर देश लौटे प्रो गुरमीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। स्पोर्ट्स पर्सन के फ्लो और भावी एथलीट्स तैयार करने की योजना पर दो अलग-अलग कान्फ्रेंस में इनवाइटेड टॉक देकर डॉ गुरमीत सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी लौट आए हैं। पीयू के पूर्व डायरेक्टर स्पोर्ट्स को प्री २० से २२ अगस्त को हुई एशियन गेम्स कान्फ्रेंस २०१४ के लिए इन चियोन साउथ कोरिया में इनवाटइट किया था। फ्लो इन दि स्पोर्ट्स दि एक्सपीरिएंस ऑफ बीइंग इन दि जोन में उन्होंने अपने अनुभव बांटे। अपने पेपर में उन्होंने कहा कि किसी भी इंटरनेशनल कंपीटीशन में जाने से पहले खिलाड़ी फ्लो में होना चाहिए। फ्लो में आने के लिए बराबर चुनौती चाहिए। फ्लो में रहने के लिए एक्टिवटी को एंज्वाय करना भी जरूरी है। फ्लो के लिए हर कदम पर तगड़ी चुनौती चाहिए और ये माहौल हमें ट्रेनिंग के दौरान ही देना होगा।