पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ के संजीव ने जीते दो गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ के संजीव ने जीते दो गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी बैडमिंटन एकेडमी के ट्रेनी संजीव कुमार ने नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। चेन्नई में हुई 15वीं नेशनल ओपन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में संजीव ने पहले सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता तो वहीं इसके बाद डबल्स इवेंट में महाराष्ट्री के एस.कारकी के साथ मिलकर स्वर्णिम सफलता हासिल की। संजीव जूनियर नेशनल कोच सुरेंद्र महाजन के ट्रेनी हैं और उनका अगला टारगेट एशियन पैरा गेम्स 2014 का मेडल है। संजीव ने यहां सिंगल्स फाइनल में आंद्र प्रदेश के फ्रांसिस को सीधे सेटों में 21-2, 21-4 से हराया।
संजीव ने पूरा मैच एकतरफा अंदाज में जीता। उन्होंने फ्रांसिस को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और लगातार अंक हासिल करते रहे। वहीं इसके बाद डबल्स में उनके जोड़ीदार थे महाराष्ट्र के एस.कारकी। इन दोनों की जोड़ी ने फाइनल में महाराष्‍ट्र के प्रेम कुमार और आंध्र प्रदेश के फराक अब्दुल को सीधे सेटों में 21-5, 21-7 से हराकर दूसरा खिताब अपने नाम किया। दोनों ने पूरे मैच में बेहद कम गलतियां की जिससे उन्हें जीत दर्ज करने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।