पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ की सानिया नहीं कर सकीं खेल में सुधार

चंडीगढ़ की सानिया नहीं कर सकीं खेल में सुधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हीरो सीजीएल वुमेंस प्रोफेशनल गोल्फ चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की सानिया शर्मा में अपने खेल में सुधार नहीं कर सकीं और दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भी आखिरी पायदान पर रहीं। वहीं कोलकाता की वेटरन गोल्फर स्मृति मेहरा ने दूसरे दिन भी अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। स्मृति ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया और ६८ का कार्ड खेलकर सभी को चौंका दिया। उनका स्कोर दूसरे दिन १४४ रहा।
दिल्ली की वाणी कपूर ने इसमें दूसरा स्थान हासिल किया। वाणी ने दूसरे दिन खेल में सुधार किया और १ ओवर ७१ का कार्ड खेलकर वापसी के संकेत दिए। लेकिन स्मृति के प्रदर्शन के आगे वाणी का प्रदर्श फीका नजर आया। स्मृति ने दूसरे दिन के शुरआत में वाणी से एक स्ट्रोक पीछे रहकर शुरुआत की। उन्होंने दूसरे, सातवें, १०वें, १६वें और १७वें होल पर बर्डी लगाकर सभी को हैरान कर दिया। उनका दूसरे राउंड के बाद स्कोर १४४ रहा। वाणी ने ३६ होल के बाद १४६ अंक हासिल किए। कपूरथला की गोल्फर गुरसिमर बढ़वाल ने दूसरे दिन भी दूसरा स्थान बरकरार रखा। उन्होंने ७४ का कार्ड खेला और १५१ अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद नेहा त्रिपाठी चौथे, पल्लवी जैन चौथे और अंकिता तिवाना व निक्की पोनप्पा संयुक्त छठे स्थान पर रहीं। चंडीगढ़ की सानिया शर्मा ने १६७ अंक के साथ आठवां स्थान हासिल किया।