पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा के अर्शप्रीत बने चैंपियन गोल्फर

हरियाणा के अर्शप्रीत बने चैंपियन गोल्फर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पीजीटीआई फीडर टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में गुड़गांव के अर्शप्रीत ने खिताबी जीत दर्ज की है। ये उनका पहला फीडर कर खिताब है। सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में २०३ अंक हासिल की जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने पहले दिन ६६ का कार्ड खेला जबकि दूसरे दिन उन्होंने ६८ और तीसरे दिन ६९ का कार्ड खेला। इस प्रकार उन्होंने खिताब हासिल कर लिया। इसमें दिल्ली के गोल्फर गुलफ़ाम दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने ८ अंडर २०८ अंक हासिल किए।
गुलफ़ाम ने इससे पहले पंजाब में हुए पीजीटीआई फीडर कप मे खिताबी जीत दर्ज की थी लेकिन यहां पर वे खिताब का बचाव नहीं कर सके। वे अभी भी इसमें शीर्ष पर काबिज है। चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उनके खाते में २ लाख २४ हजार ४३० रुपए हैं। अर्शप्रीत और गुलफ़ाम दूसरे दिन संयुक्त रुप से पहले स्थान पर थे। दोनों ने पहले होल पर बर्डी भी लगाई लेकिन इसके बाद गुलफ़ाम पिछड़ गए। वहीं हरियाणवी गोल्फर अर्शप्रीत थिंड ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और शीर्ष स्थान के साथ ही टूर्नामेंट की समाप्ति की।