पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरदार सिंह एशियन गेम्स में होंगे झंडाबरदार

सरदार सिंह एशियन गेम्स में होंगे झंडाबरदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ी सरदार सिंह इंचियोन एशियन गेम्स में भारत के झंडाबरदार होंगे। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने सरदार के नाम को वीरवार शाम हरी झंडी दी। एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में वह भारतीय तिरंगा लेकर भारतीय दल के आगे चलेंगे। इससे पहले ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता शूटर विजय कुमार ने यह जिम्मेदारी निभाई थी जबकि लंदन ओलंपिक में पहलवान सुशील कुमार को यह अहम भूमिका सौंपी गई थी।
एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को है और भारतीय हॉकी टीम पहले ही वहां पहुंच चुकी है जबकि कुछ भारतीय टीमें आज रात दिल्ली से रवाना होंगी। इंचियोन में इस समय जूडो, हॉकी और एथलेटिक्स के कुछ खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। एथलेटिक्स का बाकी दल शुक्रवार की रात को दिल्ली से कोरिया रवाना होगा जबकि बॉक्सिंग टीम भी आज रात रवाना हो रही है। एशियाड में भारतीय खिलाडिय़ों से इस बार काफी उम्मीदें हैं।