चंडीगढ़। हरियाणवी हॉकी स्टार और भारतीय कप्तान रितू रानी ने कहा है कि एशियन गेम्स में डिफेंडर्स पर जिम्मेवारी अधिक होगी। उन्होंने कहा की दीपिका टीम की उप कप्तान हैं और वे डिफेंडर्स का भी नेतृत्व करेंगी। दीपिका एक शानदार खिलाड़ी हैं, हमें उनसे काफी ज्यादा उम्मीद हैं। इसके अलावा गोलकीपर सविता पर भी अधिक दारोमदार होगा। दोनों ने ही हालही में हुए कुछ टूर्नामेंट में अपने नाम की पहचान करवाई थी।
इन दोनों की जुगलबंदी भी शानदार है। हम तीनों हरियाणा की टीम ने काफी समय तक खेलते रहे हैं। ऐसे में ये साथ टीम के काम अाने वाला है। इसके अलावा उन्होंने कहा की कोच नील हेवगुड ने टीम के साथ काफी मेहनत की है। वे रोजाना कड़ा अभ्यास करवा रहे हैं ताकि हम बेहतर खेल सकें। हमारा मकसद यहां पर गोल्ड मेडल जीतना तो है ही वहीं हम मेंस हॉकी टीम की ही तरह रियो ओलंपिक का टिकट भी कटाना चाहेंगे।