पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिट्रीट सेरेमनी के दौरान किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

रिट्रीट सेरेमनी के दौरान किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अटारी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के दौरान फोटो खिंचवातीं महिलाएं))
चंडीगढ़/अमृतसर। अटारी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के दौरान फोटो खिंचवाने के चक्कर में महिला दर्शकों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर डाला। इस दौरान उन लोगों ने इसे दुपट्टे की तरह से शरीर पर लपेटा और फोटो खिंचवाई। बुधवार को जेसीपी अटारी पर रिट्रीट के वक्त दिल्ली से आई कुछ महिलाओं ने अपने साथ लाए तिरंगे को शरीर पर दुपट्टे की तरह से लपेट कर फोटो खिंचवाया था।
इस दौरान ध्वज घुटनों के पास तक चला गया था। मामले को संजीदगी से लेते हुए आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट पीसी शर्मा ने इसकी शिकायत पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल, डीआईजी बॉर्डर रेंज को करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बीएसएफ को भी मामले की जानकारी दी है।

क्या है कानून:
शिकायतकर्ता एडवोकेट शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ शहीद होने वाले जवान के जिस्म पर रखा जाता है। इसे दूसरा कोई व्यक्ति पहनावे या फैशन के रूप में शरीर पर नहीं ले सकता। इसे कमर की नीचे के हिस्से से नहीं स्पर्श होना चाहिए। ऐसा करने की स्थिति में प्रिवेंशन ऑफ इनसल्ट्स टू नेशन ऑनर्स एक्ट 1971 के तहत संबंधित व्यक्ति को छह माह से दो साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।

ध्वज के बारे में बॉर्डर पर डिस्प्ले होगी जानकारी:
बीएसएफ के डीआईजी (जी) आरपीएस जसवाल का कहना है शिकायत उनके पास पहुंच गई है। वह इस बाबत आईजी पंजाब फ्रंटियर अशोक कुमार तथा अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एमएफ फारुकी के साथ बैठक करेंगे। उनका कहना है कि अटारी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट के दौरान लोग देश भक्ति की भावना से ही ध्वज फहराते हैं। उनका कहना है कि हालांकि यह जानबूझ कर नहीं किया गया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वहां तैनात जवान लोगों को जानकारी देंगे तथा इस बाबत नियम और कानून को भी डिस्प्ले किया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें।
फोटोः हरविंदर संधू