(करनाल के गांव गंगाटेहड़ी निवासी मुकेश कुमार और कैलिफोर्निया यूएसए की एड्रियाना पर्ल)
चंडीगढ़/करनाल। हरियाणा के छोरे को अमेरिकी मेम से
फेसबुक पर प्यार हुआ और दोनों ने मंदिर में शादी रचाई। वीजा की अड़चन आई तो पत्नी को अमेरिका लौटना पड़ा। अब वह गर्भवती है और 20 सितंबर यानी कल डिलीवरी होनी है। न तो पत्नी को अमेरिका ने वीजा दिया और न ही पति को अमेरिका जाने की इजाजत मिली। अब वह वाट्स ऐप पर ही अपने बच्चे के दीदार करेगा। चाहकर भी वह पत्नी के पास नहीं जा पा रहा है। वह उस घड़ी का इंतजार कर रहा है, जब उसे बच्चे की किलकारी नेट के जरिए वाट्स ऐप पर सुनाई देगी। साथ ही परिजन भी बड़ी बेसब्री से यूएसए से आने वाली खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं।
कानूनी अड़चनों ने कर दिए थे जुदाः
करनाल के गांव गंगाटेहड़ी निवासी मुकेश कुमार और कैलिफोर्निया यूएसए की एड्रियाना पर्ल की फेसबुक पर फरवरी 2013 में दोस्ती हो गई। छह महीने तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला और 17 अगस्त 2013 को विदेशी मेम को प्यार सात इंडिया खींच लाया। 14 नवंबर को दोनों ने असंध के एक मंदिर में शादी कर ली। वीजा में कुछ कानूनी अड़चनें आई और 8 फरवरी 2014 को एड्रियाना पर्ल को इंडिया छोड़कर वापस अमेरिका लौट जाना पड़ा।
आगे पढ़ें, कल होनी है डिलीवरी।