चंडीगढ़। घर की खिड़कियों पर लगे हुए ग्लास को साफ करने में दम निकल जाता है। कभी चमक नहीं आती तो कभी ऊपर लगा ग्लास सरफेस खराब हो जाता है। आने वाले टाइम में ऐसी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। एक शीशा ऐसा लगाया जाएगा जो अपने-आप ही खुद को साफ करेगा। इंप्रूवमेंट इन सेल्फ क्लीनिंग प्रॉपर्टी ऑफ ग्लास सरफेस बाइ कंट्रोलिंग फिल्म माइक्रो स्ट्रक्चर पर पेपर पेश किया नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री नई दिल्ली और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के राकेश कुमार दुबे, रवि रंजन पांडे, विनोद कुमार शर्मा सहित छह साइंटिस्ट की स्टडी को पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रही कान्फ्रेंस में पेश किया गया है।
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हार्नेसिंग इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबल डवलपमेंट के दौरान पेश हुई इस रिसर्च का मकसद बड़े ग्लास को साफ रखना है। आजकल इमारतों में शीशे का इस्तेमाल बढ़ गया है। घरों में भी शीशा काफी इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि एलिगेंट लुक बनाए रखने के लिए इसको साफ करना मुश्किल हो जाता है। इसमें काफी मेहनत और डिटरजेंट आदि इस्तेमाल होते हैं। इस पर जो फिल्म चढ़ी होती है वह इन ऑर्गेनिक होती है। इन टीआईओ टू फिल्म में इस तरह के बदलाव साइंटिस्ट्स ने किए हैं कि उनकी सोलर एनर्जी को ऑब्जर्व करने की क्षमता तो बनी ही रहती है, साथ ही सरफेस क्लीनिंग भी अपने आप हो जाती है। इसके लिए सोल-जेल डिप टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है।