पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीकएंड पर थाई फेस्टिवल की रहेगी धूम

वीकएंड पर थाई फेस्टिवल की रहेगी धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हिमाचल भवन सेक्टर-28 में चल रहे सीआईआई थाईलैंड ट्रेड शो के वीकएंड पर दो दिन शेष रह गए हैं। फेयर महिलाओं की शॉपिंग के लिए काफी कुछ है। चाहे वह फेस्टिवल सीजन पर घर को सजाने के एंटीक आइटम्स की भरमार है। फेयर आर्टिफिशियल ट्री जो क्ले से बनाया गया है। इसकी कीमत 1500 रुपए है । डिजाइनर हेयर बैंड 100 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए की रेंज में उपलब्ध है। फेयर की खास बात यह है कि इसमें थाई लैंड से 90 फीसदी महिला एंटरप्रन्योर हिस्सा ले रही हैं।

किचन वेयर, डेकोरेटिव आइटम, ज्वेलरी और फैशन एसेसरीज पर दिए जाने वाले फीचर्स को देखकर ट्राईसिटी की महिलाएं यहां जबरदस्त खरीदारी कर रही हैं। वहीं इस फेस्ट थाईलैंड से स्पेशल डांस ट्रुप आया है। जो यहां आने वाले लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शुक्रवार को फ्रूट कटिंग डिस्पले दोपहर 3 से शाम 7 बजे के बीच आयोजित किया गया। इसके अलावा थाई कूकस ने वहां की पारंपरिक डिश भी पेश की। मेले में पिछले तीन दिन में 15 हजार से अधिक लोग विजिट कर चुके हैं। थाई फेस्ट सीआईआई नार्दर्न रीजन और इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन बोर्ड मिनिस्ट्री आफ कामर्स रायल थाई गवर्नमेंट की ओर से कराया जा रहा है जो 21 सितंबर तक चलेगा।
आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें।
फोटोः रविंदर सिंह भाटिया।