पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूर द फ्रांस चैंपियन हिमाचल में देगा चुनौती

टूर द फ्रांस चैंपियन हिमाचल में देगा चुनौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। १०वीं एमटीबी हिमालयाज साइकलिंग कंपीटिशन की सफलता में एक और कड़ी जुड़ने जा रही हैं। हिमालय में होने वाली इस साइकलिंग चैंपियनशिप में पूर्व टूर द फ्रांस चैंपियन रिमुंड डीट्जन अपनी चुनौती पेश करते हुए दिखाई देंगे। रिमुंड ने इसके लिए पुष्टि भी कर दी है। ऐसा पहली बार होगा जब किसी भारतीय इवेंट में टूर द फ्रांस चैंपियन हिस्सा लेगा। इस दिग्गज के नाम के बाद आयोजकों को उम्मीद है की कई और प्रोफेशनल इसमें हिस्सा लेंगे। इस बारे में बात करते हुए सक्रेटरी अखिल पुरी ने बताया की रिमुंड का आना हमारे लिए गर्व की बात है।
ये इस इवेंट की सफलता की कहानी कहता है की ऐसे दिग्गज इसमें हिस्सा लेंगे। हम पिछले १० सालों से इसपर मेहनत कर रहे हैं। रिमुंड वर्ल्ड के बेस्ट प्रोफेशनल साइकलिस्ट में से एक हैं और उनसे इस इवेंट की क्लास में भी इजाफा होगा। हम भारत में साइकलिंग को बढ़ाया देना चाहते हैं और हमें अब इससे काफी उम्मीदें मिलेगी। रिमुंड को जर्मनी में डैडी ऑफ रोड कहा जाता है और साइकल क्रॉस कंट्री के टॉपर हैं। वे गेरोलटीनर साइकलिंग टीम के सपोर्टिव डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने कई सालों तक जर्मन साइकलिंग में राज किया है।