पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. जेरथ बने चंडीगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट

डॉ. जेरथ बने चंडीगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन(सीएबीए) का प्रेसिडेंट पद एक बार फिर से डॉ. सीके जेरथ के ही हाथ में रहेगा। शनिवार को धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज सेक्टर ४६ चंडीगढ़ में हुए एनुअल जनरल कांउसिल मीटिंग में इसपर मोहर लगाई गई। सीएबीए की १४ में से १३ यूनिट ने इसमें हिस्सा लिया और सभी ने जेरथ के नाम पर ही अपनी सहमति दी। यहां मीटिंग में इस बात का भी फैसला किया गया ही एसोसिएशन ६ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा जिसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर मेंस और वुमेंस बॉक्सिंग चैंपियनशिप शामिल होंगी। इसके बाद टीमें नेशनल चैंपियनशिप में भी अपनी चुनौती पेश करेंगी।
जेरथ के अलावा हरजिंदरपाल सिंह एसोसिएशन के महासचिव पद पर भी बने रहेंगे। पूरी यूनिट्स ने उनके नाम पर अपनी सहमति जताई। इसके अलावा जेडी सिंह संयुक्त सचिव बनेंगे। ये कार्यकाल एक साल के लिए होगा। डॉ जीपी पाल को एसोसिएशन का पीआर ऑफिसर और विजय के जिंदर लीगल एडवाइजर होंगे।
बॉक्सिंग टूर्नामेंट १ अक्टूबर से: ३८वीं सीनियर मेंस और १४वीं सीनियर वुमन चंडीगढ़ स्टेट बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन १ अक्टूबर से एसडी स्कूल ३२ में किया जाएगा। चंडीगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. सीके जैरथ ने बताया कि टूर्नामेंट में हैड गियर नहीं होगा और सभी बॉक्सर्स क्लीन शेव होंगे। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी मुक्केबाजों को क्वालिफाइड मेडिकल डॉक्टर से फिटनेस सर्टिफिकेट लाना होगा। जिसके पास यह नहीं होगा वह मुक्केबाज टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगा। मुक्केबाजों का भार तोलने का कार्य १ अक्टूबर की सुबह ८ से १० बजे तक किया जाएगा। टूर्नामेंट में १९९५ के बाद पैदा हुए खिलाड़ी और जिनकी उम्र ३२ साल तक है, हिस्सा ले सकते हैं।