पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य मानवाधिकार आयोग के दो दिवसीय सम्मेलन २७ सितंबर से

राज्य मानवाधिकार आयोग के दो दिवसीय सम्मेलन २७ सितंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हरियाणा मानव अधिकार आयोग द्वारा 27 सितम्बर को न्यायिक अकादमी, सेक्टर-43 चंडीगढ़ में अखिल भारतीय राज्य मानवाधिकार आयोग के दो दिवसीय सम्मेलन किया जा रहा है।

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि समारोह का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष मोहन्ता विशिष्ट अतिथि होंगे।
हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विजेंद्र जैन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश में मानव अधिकार को सुरक्षित करने के लिए उठाए गए कदमों पर विचार किया जाएगा।