चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बी डिविजन मेंस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में गवर्नमेंट कॉलेज कर्मसर ने रोमांचक जीत दर्ज की है। पीयू ग्राउंड पर खेले गए मैच में उन्होंने चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्ट को २-१ से हराया। गवर्नमेंट कॉलेज कर्मसर को यहां चंडीगढ़ ने पहले ही गेम में १८-२५ से हरा दिया। इसके बाद उन्होंने वापसी की और २५-१४, २५-२० से दो सेट जीतकर अगले दौर में स्थान बना लिया। वहीं चंडीगढ़ के एक अन्य कॉलेज को भी हार का सामना करना पड़ा।
चंडीगढ़ गवर्नमेंट कॉलेज फॉर आर्ट्स को गुरु नानक कॉलेज किलनवाली ने एकतरफा अंदाज में २-० से मात दी। किलनवाली के कॉलेज ने दोनों गेम एकतरफा अंदाज में २५-२२, २५-२० से जीते। किलनवाली के जीएन कॉलेज को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें गुरु नानक कॉलेज नारंगवाल ने ३-० से मात दी। ये मैच उन्होंने २५-१८, २५-१४, २५-१९ से अपने नाम किया। इसके अलावा अन्य तीन मुकाबलों में एमबीजी गवर्नमेंट कॉलेज पोजेवाल ने पीयू रुरल सेंट कॉनी को २५-०६, २५-०९ से, जीएन कॉलेज नारंगवाल ने जीजीडी एसडी कॉलेज हरियाणा को २५-२२, २५-१८ से और खालसा कॉलेज गढ़दीवाला ने गवर्नमेंट कॉलेज कर्मसर को २५-१२, २५-१७, २५-१२ से मात दी।