पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवर्नमेंट स्कूल ३६ की टीम पेश करेगी सुब्रतो कप में चुनौती

गवर्नमेंट स्कूल-३६ की टीम पेश करेगी सुब्रतो कप में चुनौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। ५५वें सुब्रतो इंटरनेशनल सॉकर कप फॉर अंडर-१४ बॉयज में चंडीगढ़ की ओर से गवर्नमेंट स्कूल-३६ की टीम चुनौती पेश करेगी। शनिवार को स्कूल ने सुब्रतो कप खेलने जाने से पहले टीम को शुभकामनाएं दी जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल राकेश सूद, कोचेज और टीचर्स शामिल रहे। ये सॉकर कप १६ सितंबर से शुरु होगा और इसके चैंपियन का फैसला ३० सितंबर को होने वाले फाइनल मैच के बाद होगा। इसमें कुल ३२ टीमें हिस्सा लेंगी और इसके सभी मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे।
इस बार इस प्रतिष्ठित कप में श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की फुटबॉल टीमें तो हिस्सा लेंगी ही साथ में ब्राजील की टीम भी पहली बार इस कप का हिस्सा बनेगी। सभी टीमों को ८ पूल में बांटा गया है जैसे ए से लेकर एच ग्रुप। हर ग्रुप में ४ टीमें होंगी। हर ग्रुप से एक टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। चंडीगढ़ की टीम एस ग्रुप में शामिल है और उसे अपना पहला मैच २२ सितंबर को आर्मी बॉयज के खिलाफ खेलना है। इसके बाद उनका दूसरा मैच २३ को आईपीएससी और तीसरा २४ को श्रीलंका के खिलाफ होगा।