पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ४० साल पुराना कंकाल पहले गुम हुआ फिर कॉलेज कैंपस में ही मिल गया

४० साल पुराना कंकाल पहले गुम हुआ फिर कॉलेज कैंपस में ही मिल गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट सेक्टर 10 में टीचर्स के बीच पॉलिटिक्स इस कदर हावी है कि कॉलेज में जो कंकाल मौजूद था उसकी शिकायत यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट को यह लिखकर की गई कि कॉलेज प्रशासन ने कंकाल को गुमा दिया है। दरअसल इस कंकाल की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह 40 साल पुराना है। वर्ष 1998 में इस कंकाल को कॉलेज में लाया गया था। तभी से यह कंकाल एनॉटामी सब्जेक्ट में पढ़ाने के दौरान काम में लाया जाता रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से टीचर्स ने इस कंकाल की डिमांड नहीं की थी इसलिए इसे कॉलेज के स्टोर में रख दिया गया था। बावजूद इसके इस कंकाल के गुम होने की शिकायत एजुकेशन डिपार्टमेंट से की गई।
हालांकि अब कॉलेज प्रशासन ने अपने स्टाफ की मदद से कॉलेज के ही स्टोर रूम में ही इस कंकाल को ढूंढ लिया है। कॉलेज प्रिंसिपल मनोहर लाल ने कहा कि कॉलेज के ही टीचर्स की डर्टी पॉलिटिक्स का नतीजा है कि उन्होंने स्टूडेंट्स के जरिए इसकी शिकायत एजुकेशन डिपार्टमेंट से की। कंकाल चाहे 40 साल पुराना है लेकिन इसकी अहमियत को देखते हुए इसे आज भी संभालकर रखा गया है। किसी टीचर ने लेक्चर के दौरान इसकी मांग नहीं की थी इसलिए इसे स्टोर रूम में रखा गया था लेकिन अब इस कंकाल को वहां से निकाल लिया गया था।