पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेक के १५ प्रोफेसर्स जाएंगे सिंगापुर

पेक के १५ प्रोफेसर्स जाएंगे सिंगापुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सेक्टर 12 से 15 फैकल्टी मेंबर्स का दल स्टडी टूर के लिए सिंगापुर रवाना होने वाला है। 2 से 9 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर में जा रही फैकल्टी में तीन कपल्स हैं।
इनमें शामिल हैं डीन स्टूडेंट वेलफेयर जेपी सिंह और उनकी पत्नी, डिप्टी डायरेक्टर संदीप सोफत और उनकी पत्नी जो मैकेनिकल इंजीनियरिंग में है और डीन अकेडेमिक्स प्रोफेसर कालरा और उनकी पत्नी शामिल है। इस टूर की वजह से पेक में होने वाली कन्वोकेशन को प्री पोन कर दिया गया है यानी यह तयशुदा समय से पहले होगी। हालांकि अभी इसकी नई तारीख तय नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार टेक्नीकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम यानी टीक्यूप के तहत होने वाली फैकल्टी वर्कशॉप और ट्रेनिंग का बजट बकाया था। पेक ने इस दौरान कम प्रोग्राम करवाए थे और बचे हुए बजट को इस टूर पर होने वाली खर्च पर इस्तेमाल किया जाएगा। पहले इसके लिए करीब 22 लाख रुपए खर्च होने थे लेकिन फिर बजट बढ़वाकर 28 लाख रुपए करवाया गया। मंजूर किए गए प्रोग्राम में सिर्फ स्टडी टूर लिखा गया है और किसी भी यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट में जाने का कोई उल्लेख नहीं है।

पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की प्रोफेसर सोविना सूद ने बताया कि कन्वोकेशन को प्री पोन करने में इस टूर का कोई लेना देना नहीं है। यह टूर टीक्यूप के नियम अनुसार ही हो रहा है। कन्वोकेशन पेक फेस्ट की डेट्स के कारण प्री पोन की गई है। पूरे प्रोग्राम को बोर्ड ऑफ मैनेमेंट से अप्रूव करवाया गया है। जो कपल जा रहे हैं वह अपने संबंधित सब्जेक्ट के एक्सपर्ट हैं। उनका कपल होना मात्र एक संयोग है।