(ओलंपियन मुक्केबाज मनोज कुमार)
चंडीगढ़। एशियाड गेम्स में हिस्सा ले रहे हरियाणा को ओलंपियन मुक्केबाज मनोज कुमार को खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए सूचना भेज दी है। मनोज के भाई और कोच राजेश कुमार ने बताया कि मंत्रालय का लेटर उनके पास आ गया है। उल्लेखनीय है कि मनोज कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट के जरिए यह अवॉर्ड हासिल किया है। इससे पहले अर्जुन अवॉर्ड सलेक्शन कमेटी ने उनको दरकिनार करते हुए जयभगवान को यह अवॉर्ड दे दिया था।
जबकि पॉइंट क्राईटेरिया के मुताबिक मनोज के 32 और जयभगवान के 30 अंक बनते थे। साई की गलती की वजह से मनोज के नाम के आगे डोप लिख दिया गया था और इसी के चलते मनोज को अवॉर्ड नहीं मिला था। इसके बाद गलतफहमी दूर होने के बाद भी सलेक्शन कमेटी ने मनोज को इसका हकदार नहीं माना था और मनोज दिल्ली हाईकोर्ट चले गए थे। कोर्ट में सरकार के वकील ने मान लिया था कि मनोज को अवॉर्ड मिलना चाहिए था।